Powered By Blogger

मंगलवार, 27 दिसंबर 2016

"नोटबंदी" के बाद "नोट उड़ाना" भी बंद होना चाहिए =========== जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने काला धन पर प्रहार करने हेतु "नोटबंदी" करके 500/1000 के नोटों को अमान्य करने का फैसला लिया उसी प्रकार सरकार को ये अध्यादेश लाना चाहिए कि नोटों का उपयोग केवल वस्तुओं की खरीद-बिक्री ,घरेलू बचत ,बीमा तथा दान आदि के लिए होना चाहिए,इसका दुरूपयोग ना हो । नोट भले "व्हाइट मनी" ही क्यों ना हो उसे किसी भी रसूखदार व्यक्ति द्वारा शादी समारोह ,सांस्कृतिक कार्यक्रमों ,ओर्केस्ट्रा आदि में सरेआम उड़ाने पर उसे गिरफ्तार करके जेल भेजने का प्रावधान होना चाहिए। प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग द्वारा उस पर "इंडियन करेंसी" के दुरूपयोग करने पर आर्थिक जुर्माना भी लगाना चाहिए। क्योंकि भारत में ग़रीबी बहुत व्यापक है जहाँ अन्दाज़े के मुताबिक़ दुनिया की सारी ग़रीब आबादी का तीसरा हिस्सा रहता है। 2010 में विश्व बैंक ने सूचना दी कि भारत के 32.7% लोग रोज़ना की US$ 1.25(85 रूपये) की अंतर्राष्ट्रीय ग़रीबी रेखा के नीचे रहते हैं और 68.7% लोग रोज़ना की US$ 2(136 रूपये) से कम में गुज़ारा करते हैं।आज दुनिया की करीब 15 प्रतिशत आबादी भूख और कुपोषण की शिकार है । विश्व की 55 करोड़ जनता आज विश्व की कुल आय के मात्र एक प्रतिशत पर गुजारा; रही है और भारत का स्थान उनमें प्रमुख है । धनी देशों में एक व्यक्ति के एक समय के ओर पर जितना खर्च होता है, वह भारत में प्रति व्यक्ति मासिक आय से भी कहीं अधिक है । वेबसाइट भूख डॉट कॉम (http://www.bhookh.com/hunger_facts.php) के मुताबिक आज भी रोजाना 15 करोड़ से अधिक लोग भूखे सोते है। लगभग 7000 से अधिक लोग रोजाना और 25 लाख से अधिक सलाना भूख से या भूख जनित बीमारियों से मरते हैं। अगर सचाई से जाँच हो जाए कि जिन करोड़ों व्यक्तियों की आखों के आसू पोंछने के लिए महात्मा गाँधी जी ने अहिंसक आन्दोलन चलाया था, आजादी के बाद उनकी संख्या और उनकी आखों में आसुओं की मात्रा घटी नहीं बल्कि तेजी से बढ़ती ही रही है, तो देश में प्रतिवर्ष मनाये जाने वाला उत्सव एवं समारोह निरर्थक और बेमानी से लगने लगते हैं । तब लगता है कि ये नोट उड़ाने की कुप्रथा गरीबी और गरीबों का मजाक उड़ाती है। ऐसी कुप्रथा को बढ़ावा देने वालों पर क़ानूनी प्रहार जरुरी है,गरीबी उन्नमूलन के लिए गरीबो का सम्मान जरुरी है ।

शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016

घर-घर में वीर शिवाजी ,महाबली हनुमान और शहीद हनुमनथप्पा पैदा होंगे

घर-घर में वीर शिवाजी ,महाबली हनुमान और शहीद हनुमनथप्पा पैदा होंगे ================================ क्या हुआ था 9 फ़रवरी को JNU कैम्पस में - -------------------------------------- जम्मू काश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के संस्थापक एवं 1984 में फांसी की सजा पा चुके आतंकवादी मकबूल भट्ट और 2013 में फांसी की सजा पा चुके आतंकवादी अफजल गुरु की बरसी के दिन देश के खिलाफ और आतंकवादियों एवं पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए,इस भारत विरोधी कार्यक्रम का AISF,AISA और SFI जैसे वामपंथी छात्र संगठनों का समर्थन प्राप्त था ,इस कार्यक्रम को लेकर जगह-जगह पर्चे भी बांटे गए और पोस्टर्स भी लगाए गए। जुलुस साबरमती हॉस्टल से गंगा ढाबे तक गई ,जहाँ इस भारत विरोधी कार्यक्रम का विरोध कर रही ABVP कार्यकर्ताओं के साथ इनकी झड़प हुई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों में हो रही झड़प को रोका ।दुसरे दिन पर्चे ,पोस्टर ,फोटो और वीडियो फुटेज के आधार पर बीजेपी सांसद महेश गिरी ने थाने में 124A और 120B के तहत केश दर्ज किया।दो दिन के बाद आज वामपंथी छात्र नेता कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया वहां 45 मिनट तक कार्यक्रम के पर्चे ,पोस्टर ,फोटो और वीडियो फुटेज देखने के बाद जज ने उससे पूछा कि "तुम्हे किस चीज़ की आज़ादी चाहिए" ?? क्यों ना तुम्हे विश्वविद्यालय से बर्खास्त कर दिया जाए ?? तुम पर देश के खिलाफ षड्यंत्र करने का केस चलाया जाए ?? बाद में उसे 3 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा गया। ----------------- क्या होता आया है JNU कैम्पस में-निचे पढ़िए --------------- 1=>11 नवम्बर 2010 को यहाँ दंतेवाड़ा में शहीद हुए CRPF के जवानों के विरोध में और माओवादियों के समर्थन में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। 2=>28 सितम्बर 2011 को एक कार्यक्रम किया गया जिसका नाम था "JNU Formetion Committee for beef and pork festival " 3=> 11 अगस्त 2013 को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली कमांडर अपने 2 साथियों के साथ गिरफ्तार हुआ जिसमे एक JNU का छात्र था। 4=>9 नवम्बर 2013 को मोरल पुलिसिंग के विरोध "Kiss of Love "कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 5=>दिसम्बर 2015 को School of Social Science के प्रोफ़ेसर पर छात्रा के साथ यौन शोषण के आरोप को सही पाए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया। 6=>पिछले कुछ सालों से अक्टूबर के महीने में JNU कम्पस में "महिसासुर दिवस और महोत्सव "मनाया जाता है इस तर्क के साथ कि माँ दुर्गा ने निर्दोष महिसासुर का वध किया था। ------------------ किसने JNU के बारे में कब और क्या कहा ? =>राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पत्रिका "पांचजन्य " के 11 नवम्बर 2015 के अंक में स्पष्ट लिखा गया "JNU में देश विरोधी नक्सल समर्थक रहते है " =>सुब्रमन्यम स्वामी ने 24 सितंबर 2015 को कहा"JNU कैम्पस में छापा मारकर नक्सलियों ,जिहादियों को पकड़ने के लिए BSF कैंप और एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो होना चाहिए " ------------------- वो लोग खुलेआम कहते है " कितने अफजल मरोगे घर-घर अफजल निकलेगा? उसका स्पष्ट जवाब है वो जहाँ भी अफजल पैदा करेगा हम वहां वीर शिवाजी पैदा करेंगे और हर बार बाघनख से सबकुछ चीर देंगे,घर-घर महाबली हनुमान और शहीद हनुमंथप्पा पैदा होंगे। वो अफजल गुरु ,याकूब मेनन और मकबूल भट्ट की बरसी जब मनवाते हैं ये आश्चर्य की बात नहीं कयोंकि वामपंथी की पूरी विचारधारा और इतिहास ही गद्दारों की जमात हैं।ये वो वामपंथी है जो देश की आजादी के पूर्व अंग्रेजों की चाटुकारिता के लिए चर्चित थे ,ये लोग देश की आजादी के समय मुस्लिम लीग से मिलकर पाकिस्तान को 65 करोड़ रूपये दिलवाने के लिए आन्दोलन किया था और ये भी तो वामपंथी ही थे जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में चीन के लिए चंदा इकठ्ठा और पूरी दुनिया में अपने संगोष्ठीयों के माध्यम से ये दुष्प्रचार करने में लगे थे कि पहले भारत ने ही चीन पर हमला किया था इसलिए भारत को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग नहीं मिलना चाहिए। आज जेएनयू की घटना के बाद पुलिस द्वारा छापेमारी और वामपंथी छात्र नेता कन्हैया की गिरफ़्तारी पर उसका सरगना सीता-राम येचुरी कहता है कि आपातकाल की याद आ गई अभी तो इनको सिर्फ कोंग्रेसी सरकार की आपातकाल याद आई है पर अभी इनको जनता का आपातकाल दिखाई नहीं पड़ा है ,इन्होने अभी जनता की आर्थिक-सामाजिक नाकेबंदी नहीं देखी हैं। जब देश के वीर शहीदों की माताओं ,विधवाओं और बच्चों की असहिष्णुता जवाब दे देगी और वो इनके वैचारिक समर्थक सांस्कृतिक कलाकारों के घरों में घुसकर उसके पुरस्कार छिनने शुरू कर देगी तब इन्हें "असहिष्णुता" और "अभिव्यक्ति की आजादी" की सही परिभाषा समझ में आएगी।अब वो समय दूर नहीं जब देश में ऐसा ही माहौल पैदा होने वाला है कयोंकि अब तो ये स्पष्ट है कि कौन देशद्रोही और कौन देशभक्त हैं ? चावल के एक दाने से पूरी हंडी के चावल का अंदाजा लग जाता हैं ये तो जेएनयू के वामपंथी उसके समर्थक तो पूरी सड़ी चावल की जमात हैं। मित्रों ,जब देश के कोलेजों/विश्वविद्यालयों में देश के गद्दार पैदा होने लगे तो देश के जवानों-नौजवानों को सबसे पहले इसका सफाया करना चाहिए, ये पूरा हिंदुस्तान जानता है कि कन्हैया कुमार तो सिर्फ एक मोहरा है असल में इन देशविरोधी कठपुतलियों की डोर तो उनके तथाकथित बुद्धिजीवी नेताओं के हाथों में जिनका एकमात्र मकसद है देश की एकता अखंडता तो तोडना और देश के माहौल को भारत विरोधी बनाना। अब सवाल उठता है कि JNU कैम्पस देशद्रोही छात्रों के साथ कैसा सलूक किया जाए उसे भी उसी गलेशियर के बर्फ में जिन्दा गाड़ दिया जाए जहाँ वीर हनुमंथप्पा और उनके साथियों ने समाधी थी कयोंकि जब पाकिस्तान में क्रिकेटर विराट कोहली के फैन को तिरंगा फहराने के जुर्म में देशद्रोह का मुकदमा चलाकर 14 साल की सजा दिया जा सकता है तो भारत में "भारत की आजादी तक जंग रहेगा "और "पाकिस्तान जिन्दाबाद "के नारे लगाने वाले वामपंथियों को मौत की सजा क्यों नहीं दी जा सकती ??