बुधवार, 29 अप्रैल 2020
रमजान में इफ्तार "पार्टी" का राजनीतिकरण (भाग-1)
रमजान में इफ्तार "पार्टी" का राजनीतिकरण
(भाग-1)
---
मैं पिछले दस वर्षों से लगातार फेसबुक पर अपने विचार लिख रहा हूँ, अपने सनातन हिन्दू धर्म के बारे में अपने मौलिक वैचारिक राजनीतिक,धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक आदि विषयों पर विचार और प्रतिक्रिया देता रहा हूँ। फेसबुक के मेरे कई मित्र कहते हैं सभी धर्मों के बारे में लिखिए,मैंने कहा अन्य धर्मों के बारे में कम अध्ययन किया हूँ, अधूरे ज्ञान पर लेख नही लिख सकता, जब व्यापक अध्ययन करूंगा तो लिखूंगा।
कुछ मुस्लिम मित्र है जो हमेशा शिकायत करते रहे हैं कि मैं-एंटी मुस्लिम पोस्ट लिखता हूँ। फिलहाल मैं जो भी लिखता हूँ पूरे तथ्य, प्रणाम और तर्क के साथ लिखता हूँ। मैंने आज सोचा रमजान के #इफ्तारपार्टी के बारे में लिखूं, यह विषय मेरे ध्यान में इसलिए आया क्योंकि मैं हमेशा सोचता था कि "इफ्तार" तो उर्दू शब्द है जिसका अर्थ है शाम का नाश्ता और "पार्टी" अंग्रेजी शब्द है जिसका अर्थ है "दल",फिर उर्दू औऱ अंग्रेजी का मेल कैसे हो गया?
जरूर मुस्लिम धर्म के इस पर्व का किसी राजनीतिक दल से जुड़ा इतिहास रहा होगा!
मैं कब संत कोलंबस कॉलेजिएट स्कूल(मिशन स्कूल) हज़ारीबाग़ में पढ़ता था तो एक शिक्षक मो एजाज़ सर(अब इस दुनिया में नही है) ने एक बार 7वी क्लास में बताएं थे कि इफ्तार रमजान में दिन भर के उपवास के बाद शाम को उपवास तोड़कर नाश्ता लेने का शब्द है। इस समय सक्षम और धनवान मुसलमान अपने सगे संबंधियों के साथ इफ्तार करते हैं और अपने आस-पास के गरीबों, मजलूमों को जिनके पास खाने-पीने की समस्या हो और रोजेदार है उनको अपने घर बुलाकर खाना खिलाते है। और इफ्तार वही करते हैं जो रोजा रखते हैं और रमजान में अल्लाह की इबादत करते हैं।
फिर जब कॉलेज जाने लगा अखबार में खबरें पढ़ने लगा तो जाना कि अमुक दल के नेतागण फलाने मुस्लिम नेता के घर इफ्तार पार्टी में गए काफी मजमा लगा।
मन में कुछ प्रश्न उठता था:-
क्या उन सभी ने #रोजा रखा था जो इफ्तार में खाए?
क्या वो नेतागण गरीब थे जो इफ्तार पार्टी में गए?
फ़ोटो में गरीब मुसलमान तो कहीं नजर नही आ रहे हैं,क्यो?
एक बार 2005 मे जब मैं #दैनिकजागरण,हज़ारीबाग़ में कार्यरत था तब होटल महाजन पैलेस में आयोजित इफ्तार पार्टी का न्यूज़ लेने ब्यूरो चीफ द्वारा भेजा गया था। वहां शहर के राजद और कांग्रेस के बड़े नेताओं को देखा,मुझे उस तामझाम में कोई गरीब मुसलमान नज़र नहीं आया तो मुझे पहली बार लगा कि जरूर इसका कोई राजनीतिक एंगल है और इफ्तार में धर्म-पर्व के अलावा वोट बैंक पॉलटिक्स भी जुड़ा हुआ है! फ़िलहाल मैं खबर लेकर वापस चला आया फिर इफ्तार पार्टी के इतिहास से जुड़ा कोई किताब विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरी में खोजा,कुछ नही मिला।
अब चूंकि बांग्लादेश सरकार ने रमजान के दौरान लोकडौन का सख़्ती से पालन करने के लिए इफ्तार पार्टी पर रोक लगाने का आदेश दिया तब इतने वर्षों बाद विचार आया कि इसका इतिहास शायद इंटरनेट पर मिल जाए!
फिर इंटरनेट पर सर्च किया तो 1946 के बाद इफ्तार का राजनीतिक इस्तेमाल का लिंक #जवाहरलाल नेहरू से मिला।
क्रमशः
सोमवार, 20 अप्रैल 2020
#महाभारत सीरियल
द्रोपदी चिररक्षा एपिसोड
20/04/2020
---
आज डीडी भारती(दूरदर्शन) पर द्रोपदी चीरहरण एपिसोड दिखाया गया लेकिन मैंने ऊपर शिर्षक में चिररक्षा शब्द का इस्तेमाल किया है क्योंकि चीर हरण नही हुआ था, श्रीकृष्ण द्वारा रक्षा की गई थी इसलिए मेरे मतानुसार शब्द का सही प्रयोग होना चाहिए।
दुःशासन ने चीरहरण का प्रयास किया लेकिन कृष्ण की अलौकिक शक्ति के कारण द्रोपदी की लाज बची तो श्री कृष्ण चिररक्षक हुए।
---
ग्रंथो में लिखी गई इस गाथा को पढ़िए:-
■चीरहरण के समय श्रीकृष्ण द्वारा द्रौपदी की लाज बचाने के पीछे दो कारण थे।
महाभारत में द्युतक्रीड़ा के समय युद्धिष्ठिर ने द्रौपदी को दांव पर लगा दिया और दुर्योधन की ओर से मामा शकुनि ने द्रोपदी को जीत लिया। उस समय दुशासन द्रौपदी को बालों से पकड़कर घसीटते हुए सभा में ले आया। जब वहां द्रौपदी का अपमान हो रहा था तब भीष्मपितामह, द्रोणाचार्य और विदुर जैसे न्यायकर्ता और महान लोग भी बैठे थे लेकिन वहां मौजूद सभी बड़े दिग्गज मुंह झुकाएं बैठे रह गए।
देखते ही देखते दुर्योधन के आदेश पर दुशासन ने पूरी सभा के सामने ही द्रौपदी की साड़ी उतारना शुरू कर दी। सभी मौन थे, पांडव भी द्रौपदी की लाज बचाने में असमर्थ हो गए। तब द्रौपदी ने आंखें बंद कर वासुदेव श्रीकृष्ण का आव्हान किया। श्रीकृष्ण उस वक्त सभा में मौजूद नहीं थे।
द्रौपदी ने कहा, ''हे गोविंद ,हे कृष्ण, कौरव मेरा अपमान कर रहे हैं। हे नाथ मुझ शरणागत अबला की रक्षा कीजिये। आज आस्था और अनास्था के बीच जंग है। आज मुझे देखना है कि ईश्वर है कि नहीं''... हे केशव ! जब तक हम माया मोह, लोभ, वैभव, अहम का त्याग नहीं करेंगे और अपना सर्वस्व नहीं देते है। तब तक भगवान नहीं दर्शन देते है। जब हम इन चीजों को छोड़ दे, तभी भगवान के कृपापात्र बन जाते है।
तब श्रीहरि कृष्ण ने सभी के समक्ष एक चमत्कार प्रस्तुत किया और द्रौपदी की साड़ी तब तक लंबी होती गई जब तक की दुशासन उसे खींचते हुए बेहोश नहीं हो गया और सभी सन्न नहीं रह गए। सभी को समझ में आ गया कि यह कृष्ण का ही चमत्कार है।
कहते हैं कि श्रीकृष्ण द्वारा द्रौपदी की लाज बचाने के पीछे दो कारण थे। पहला यह कि वह उनकी सखी थीं और दूसरा यह कि उसने दो पुण्य कार्य किए थे। हालांकि यह दो कारण नहीं भी होते तो भी भगवान श्रीकृष्ण द्रौपदी की लाज बचाते।
◆पहला पुण्य कार्य : इसके पीछे एक कथा है जो शिवपुराण में बताई गी है इसके अनुसार भगवान शिव के अवतार ऋषि दुर्वासा एक बार स्नान करने के लिए नदी के तट पर गए थे। नदी का बहाव बहुत तेज होने के कारण ऋषि दुर्वासा के कपड़े नदी में बह गए।
ऋषि दुर्वासा से कुछ दूरी पर द्रौपदी भी नदी में स्नान कर रही थी। ऋषि दुर्वासा की मदद करने के लिए द्रौपदी ने अपनी साड़ी में से एक टुकड़ा फाड़कर ऋषि को दे दिया था। इस बात से ऋषि द्रौपदी पर बहुत प्रसन्न हुए और संकट के समय उसके वस्त्र अन्नत हो जाने और उसकी रक्षा का वरदान दिया था।
◆दूसरा पुण्य : जब श्रीकृष्ण द्वारा सुदर्शन चक्र से शिशुपाल का वध किया गया, उस समय श्रीकृष्ण की अंगुली भी कट गई थी। अंगुली कटने पर श्रीकृष्ण का रक्त बहने लगा। तब द्रौपदी ने अपनी साड़ी फाड़कर श्रीकृष्ण की अंगुली पर बांधी थी।
इस कर्म के बदले श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को आशीर्वाद देकर कहा था कि एक दिन अवश्य तुम्हारी साड़ी की कीमत अदा करुंगा। इन कर्मों की वजह से श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की साड़ी को इस पुण्य के बदले ब्याज सहित इतना बढ़ाकर लौटा दिया और द्रौपदी की लाज बच गई।
यह है श्रीकृष्ण की महिमा।।
क्रमशः
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
