Powered By Blogger

मंगलवार, 27 दिसंबर 2016

"नोटबंदी" के बाद "नोट उड़ाना" भी बंद होना चाहिए =========== जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने काला धन पर प्रहार करने हेतु "नोटबंदी" करके 500/1000 के नोटों को अमान्य करने का फैसला लिया उसी प्रकार सरकार को ये अध्यादेश लाना चाहिए कि नोटों का उपयोग केवल वस्तुओं की खरीद-बिक्री ,घरेलू बचत ,बीमा तथा दान आदि के लिए होना चाहिए,इसका दुरूपयोग ना हो । नोट भले "व्हाइट मनी" ही क्यों ना हो उसे किसी भी रसूखदार व्यक्ति द्वारा शादी समारोह ,सांस्कृतिक कार्यक्रमों ,ओर्केस्ट्रा आदि में सरेआम उड़ाने पर उसे गिरफ्तार करके जेल भेजने का प्रावधान होना चाहिए। प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग द्वारा उस पर "इंडियन करेंसी" के दुरूपयोग करने पर आर्थिक जुर्माना भी लगाना चाहिए। क्योंकि भारत में ग़रीबी बहुत व्यापक है जहाँ अन्दाज़े के मुताबिक़ दुनिया की सारी ग़रीब आबादी का तीसरा हिस्सा रहता है। 2010 में विश्व बैंक ने सूचना दी कि भारत के 32.7% लोग रोज़ना की US$ 1.25(85 रूपये) की अंतर्राष्ट्रीय ग़रीबी रेखा के नीचे रहते हैं और 68.7% लोग रोज़ना की US$ 2(136 रूपये) से कम में गुज़ारा करते हैं।आज दुनिया की करीब 15 प्रतिशत आबादी भूख और कुपोषण की शिकार है । विश्व की 55 करोड़ जनता आज विश्व की कुल आय के मात्र एक प्रतिशत पर गुजारा; रही है और भारत का स्थान उनमें प्रमुख है । धनी देशों में एक व्यक्ति के एक समय के ओर पर जितना खर्च होता है, वह भारत में प्रति व्यक्ति मासिक आय से भी कहीं अधिक है । वेबसाइट भूख डॉट कॉम (http://www.bhookh.com/hunger_facts.php) के मुताबिक आज भी रोजाना 15 करोड़ से अधिक लोग भूखे सोते है। लगभग 7000 से अधिक लोग रोजाना और 25 लाख से अधिक सलाना भूख से या भूख जनित बीमारियों से मरते हैं। अगर सचाई से जाँच हो जाए कि जिन करोड़ों व्यक्तियों की आखों के आसू पोंछने के लिए महात्मा गाँधी जी ने अहिंसक आन्दोलन चलाया था, आजादी के बाद उनकी संख्या और उनकी आखों में आसुओं की मात्रा घटी नहीं बल्कि तेजी से बढ़ती ही रही है, तो देश में प्रतिवर्ष मनाये जाने वाला उत्सव एवं समारोह निरर्थक और बेमानी से लगने लगते हैं । तब लगता है कि ये नोट उड़ाने की कुप्रथा गरीबी और गरीबों का मजाक उड़ाती है। ऐसी कुप्रथा को बढ़ावा देने वालों पर क़ानूनी प्रहार जरुरी है,गरीबी उन्नमूलन के लिए गरीबो का सम्मान जरुरी है ।