रविवार, 12 जनवरी 2014
मीडियावालों यदि "देशभक्ति" सीखनी है तो इस्राईल से सीखो
मैंने पत्रकारिता का क,ख,ग,घ "हज़ारीबाग टाइम्स" के संस्थापक संपादक श्री सुबोध सिंह 'शिवगीत' और "एबीसीडी" दैनिक जागरण हज़ारीबाग के पूर्व ब्यूरो चीफ श्री श्रीकांत शर्मा के श्रीचरणों में सिखा है,भले ही आज मैं किसी अखबार से जुड़ा हुआ नहीं हूँ लेकिन कभी "अर्जून" बनके इनके सानिध्य में तो कभी "एकलव्य" बनके इनसे दूर रहकर इनकी तस्वीरें हृदय में बसाकर कुछ-कुछ कहीं-कहीं सिखता रहता हूँ और लिखता रहता हूँ,ये दोनों गुरुजन हमेशा कहते है कि कलम की स्याही ख़त्म हो जाए तो देशभक्ति "शब्द" शायद पूर्णरूपेण ना लिखा जाए ,परन्तु खून के आखिरी कतरे के बहने तक हृदय से देशभक्ति की भावना ख़त्म ना होने पाए। यानि पत्रकारिता किसी इंसान के लिए रोजी-रोटी ,पेशा ,सपना ,जूनून ,विद्या ,मिशन ,शौक ,इच्छा ,महत्वकांछा आदि कुछ भी हो सकता है लेकिन ये सारी चीजें देश से बड़ी कभी नहीं हो सकती हैं। हिंदुस्तान में पैदा होने वाला कोई भी बच्चा पहले भारत माता का सपूत या भारतीय या हिंदुस्तानी होता है उसके बाद वो डाक्टर,इंजीनिर ,जर्नलिस्ट ,बिजिनेसमैन ,आईएएस ,आईपीएस या सोल्जर आदि है ,विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश होने के कारण "पॉलिटिकल आइडियोलॉजी" सबकी अलग-अलग हो सकती है परन्तु "कॉमन आइडियोलॉजी" सबकी एक है और वो है पट्रिऑटिस्म यानि "देशभक्ति" ,लेकिन इतनी छोटी सी बात कभी-कभी ज्यादा पढ़े-लिखे पत्रकारों को समझ में नहीं आती हैं और चंद पैसों के लिए ये ईमानदारी और देश की सीमाएं एक साथ लाँघ जाते हैं।
इसलिए आज मैं आदरणीय मिडियाबंधुओं से क्षमाप्राथी हूँ
क्योंकि आज पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मिडिया चैनलों के विरोध में लिखने का मन कर रहा है।
पांच दिन पूर्व मीडिया के तथाकथित दलाल कश्मीर को भारत से अलग करने की बात करने वाली वक्तव्य के बाद गाज़ियाबाद में "आम आदमी पार्टी " के कार्यालय पर हुए हमले पर छाती कूट रहे थे ...अलगाववादी और देश तोड़ने वाले बयान देने वाले वकील प्रशांत भूषण को "शिक्षित" और हमलावरों को "गुंडा" कह रहे थे।
देश के सीमाओं पर चीन ,बांग्लादेश और पाकिस्तानी घुसपैठियों को जो रोके और ठोके उसे "देशभक्त सैनिक" कहोगे और जो देश के अंदर देश के गद्दारों को सबक सिखाए उसे गुंडा कहोगे ??,जो भारत माता की रक्षा के लिए अपना सर कटा ले और गोली खाए उसे "शहीद" कहोगे और जो भारत माता का मस्तक और मुकुट रहेगा की नहीं इसके लिए जनमत संग्रह करने की बात करने वाले "विद्वान वकील" का विरोध करे उसे "गुंडा" कहोगे।
वाह रे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रखवाले!!!
जरा सोचो !!,
यदि "गाजा पट्टी" को "इजरायल" से अलग करने की मांग करने वाले किसी राजनितिक दल पर किसी इजरायली नागरिक ने हमला किया होता तो इजरायल की मीडिया उसे "हीरो" बनाकर रख देती |
मीडियावालों यदि "देशभक्ति" सीखनी है तो इस्राईल से सीखो और नहीं तो इरफ़ान खान की बॉलीवुड मूवी "नॉकआउट" देखो | देश से बड़ा कभी दल नहीं,कोई नौकरी नहीं और कोई पद नहीं होता।
इसलिए कुछ मिडिया वालो की समाज को दिग्भ्रमित करने वाले इस देशद्रोही ख़बरों से आहत होकर मैं एक शायरी को अपने ढंग से जोड़-तोड़ कर पेश कर रहा हूँ जिसे मैंने पहली बार 13 वर्ष पूर्व हज़ारीबाग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुधीर कुमार सिंह(अभी जमशेदपुर में) से सुना था।
""कली बेच देंगे ,
सुमन बेच देंगे।
धरा बेच देंगे ,
गगन बेच देंगे।
"वतन के सिपाही" अगर सो गए तो
ये "कलम के सिपाही" वतन बेच देंगे।"
यहाँ वतन के सिपाही का अर्थ सीमा पर तैनात देश के सैनिक और देश के अंदर हिन्दू रक्षा दल ,श्री राम सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से हैं और कलम के सिपाही का अर्थ पैड न्यूज़ चैनल के पत्रकारों से हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें