Powered By Blogger

बुधवार, 29 अप्रैल 2020

रमजान में इफ्तार "पार्टी" का राजनीतिकरण (भाग-1)

रमजान में इफ्तार "पार्टी" का राजनीतिकरण (भाग-1) --- मैं पिछले दस वर्षों से लगातार फेसबुक पर अपने विचार लिख रहा हूँ, अपने सनातन हिन्दू धर्म के बारे में अपने मौलिक वैचारिक राजनीतिक,धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक आदि विषयों पर विचार और प्रतिक्रिया देता रहा हूँ। फेसबुक के मेरे कई मित्र कहते हैं सभी धर्मों के बारे में लिखिए,मैंने कहा अन्य धर्मों के बारे में कम अध्ययन किया हूँ, अधूरे ज्ञान पर लेख नही लिख सकता, जब व्यापक अध्ययन करूंगा तो लिखूंगा। कुछ मुस्लिम मित्र है जो हमेशा शिकायत करते रहे हैं कि मैं-एंटी मुस्लिम पोस्ट लिखता हूँ। फिलहाल मैं जो भी लिखता हूँ पूरे तथ्य, प्रणाम और तर्क के साथ लिखता हूँ। मैंने आज सोचा रमजान के #इफ्तारपार्टी के बारे में लिखूं, यह विषय मेरे ध्यान में इसलिए आया क्योंकि मैं हमेशा सोचता था कि "इफ्तार" तो उर्दू शब्द है जिसका अर्थ है शाम का नाश्ता और "पार्टी" अंग्रेजी शब्द है जिसका अर्थ है "दल",फिर उर्दू औऱ अंग्रेजी का मेल कैसे हो गया? जरूर मुस्लिम धर्म के इस पर्व का किसी राजनीतिक दल से जुड़ा इतिहास रहा होगा! मैं कब संत कोलंबस कॉलेजिएट स्कूल(मिशन स्कूल) हज़ारीबाग़ में पढ़ता था तो एक शिक्षक मो एजाज़ सर(अब इस दुनिया में नही है) ने एक बार 7वी क्लास में बताएं थे कि इफ्तार रमजान में दिन भर के उपवास के बाद शाम को उपवास तोड़कर नाश्ता लेने का शब्द है। इस समय सक्षम और धनवान मुसलमान अपने सगे संबंधियों के साथ इफ्तार करते हैं और अपने आस-पास के गरीबों, मजलूमों को जिनके पास खाने-पीने की समस्या हो और रोजेदार है उनको अपने घर बुलाकर खाना खिलाते है। और इफ्तार वही करते हैं जो रोजा रखते हैं और रमजान में अल्लाह की इबादत करते हैं। फिर जब कॉलेज जाने लगा अखबार में खबरें पढ़ने लगा तो जाना कि अमुक दल के नेतागण फलाने मुस्लिम नेता के घर इफ्तार पार्टी में गए काफी मजमा लगा। मन में कुछ प्रश्न उठता था:- क्या उन सभी ने #रोजा रखा था जो इफ्तार में खाए? क्या वो नेतागण गरीब थे जो इफ्तार पार्टी में गए? फ़ोटो में गरीब मुसलमान तो कहीं नजर नही आ रहे हैं,क्यो? एक बार 2005 मे जब मैं #दैनिकजागरण,हज़ारीबाग़ में कार्यरत था तब होटल महाजन पैलेस में आयोजित इफ्तार पार्टी का न्यूज़ लेने ब्यूरो चीफ द्वारा भेजा गया था। वहां शहर के राजद और कांग्रेस के बड़े नेताओं को देखा,मुझे उस तामझाम में कोई गरीब मुसलमान नज़र नहीं आया तो मुझे पहली बार लगा कि जरूर इसका कोई राजनीतिक एंगल है और इफ्तार में धर्म-पर्व के अलावा वोट बैंक पॉलटिक्स भी जुड़ा हुआ है! फ़िलहाल मैं खबर लेकर वापस चला आया फिर इफ्तार पार्टी के इतिहास से जुड़ा कोई किताब विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरी में खोजा,कुछ नही मिला। अब चूंकि बांग्लादेश सरकार ने रमजान के दौरान लोकडौन का सख़्ती से पालन करने के लिए इफ्तार पार्टी पर रोक लगाने का आदेश दिया तब इतने वर्षों बाद विचार आया कि इसका इतिहास शायद इंटरनेट पर मिल जाए! फिर इंटरनेट पर सर्च किया तो 1946 के बाद इफ्तार का राजनीतिक इस्तेमाल का लिंक #जवाहरलाल नेहरू से मिला। क्रमशः

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें