सोमवार, 20 अप्रैल 2020
#महाभारत सीरियल
द्रोपदी चिररक्षा एपिसोड
20/04/2020
---
आज डीडी भारती(दूरदर्शन) पर द्रोपदी चीरहरण एपिसोड दिखाया गया लेकिन मैंने ऊपर शिर्षक में चिररक्षा शब्द का इस्तेमाल किया है क्योंकि चीर हरण नही हुआ था, श्रीकृष्ण द्वारा रक्षा की गई थी इसलिए मेरे मतानुसार शब्द का सही प्रयोग होना चाहिए।
दुःशासन ने चीरहरण का प्रयास किया लेकिन कृष्ण की अलौकिक शक्ति के कारण द्रोपदी की लाज बची तो श्री कृष्ण चिररक्षक हुए।
---
ग्रंथो में लिखी गई इस गाथा को पढ़िए:-
■चीरहरण के समय श्रीकृष्ण द्वारा द्रौपदी की लाज बचाने के पीछे दो कारण थे।
महाभारत में द्युतक्रीड़ा के समय युद्धिष्ठिर ने द्रौपदी को दांव पर लगा दिया और दुर्योधन की ओर से मामा शकुनि ने द्रोपदी को जीत लिया। उस समय दुशासन द्रौपदी को बालों से पकड़कर घसीटते हुए सभा में ले आया। जब वहां द्रौपदी का अपमान हो रहा था तब भीष्मपितामह, द्रोणाचार्य और विदुर जैसे न्यायकर्ता और महान लोग भी बैठे थे लेकिन वहां मौजूद सभी बड़े दिग्गज मुंह झुकाएं बैठे रह गए।
देखते ही देखते दुर्योधन के आदेश पर दुशासन ने पूरी सभा के सामने ही द्रौपदी की साड़ी उतारना शुरू कर दी। सभी मौन थे, पांडव भी द्रौपदी की लाज बचाने में असमर्थ हो गए। तब द्रौपदी ने आंखें बंद कर वासुदेव श्रीकृष्ण का आव्हान किया। श्रीकृष्ण उस वक्त सभा में मौजूद नहीं थे।
द्रौपदी ने कहा, ''हे गोविंद ,हे कृष्ण, कौरव मेरा अपमान कर रहे हैं। हे नाथ मुझ शरणागत अबला की रक्षा कीजिये। आज आस्था और अनास्था के बीच जंग है। आज मुझे देखना है कि ईश्वर है कि नहीं''... हे केशव ! जब तक हम माया मोह, लोभ, वैभव, अहम का त्याग नहीं करेंगे और अपना सर्वस्व नहीं देते है। तब तक भगवान नहीं दर्शन देते है। जब हम इन चीजों को छोड़ दे, तभी भगवान के कृपापात्र बन जाते है।
तब श्रीहरि कृष्ण ने सभी के समक्ष एक चमत्कार प्रस्तुत किया और द्रौपदी की साड़ी तब तक लंबी होती गई जब तक की दुशासन उसे खींचते हुए बेहोश नहीं हो गया और सभी सन्न नहीं रह गए। सभी को समझ में आ गया कि यह कृष्ण का ही चमत्कार है।
कहते हैं कि श्रीकृष्ण द्वारा द्रौपदी की लाज बचाने के पीछे दो कारण थे। पहला यह कि वह उनकी सखी थीं और दूसरा यह कि उसने दो पुण्य कार्य किए थे। हालांकि यह दो कारण नहीं भी होते तो भी भगवान श्रीकृष्ण द्रौपदी की लाज बचाते।
◆पहला पुण्य कार्य : इसके पीछे एक कथा है जो शिवपुराण में बताई गी है इसके अनुसार भगवान शिव के अवतार ऋषि दुर्वासा एक बार स्नान करने के लिए नदी के तट पर गए थे। नदी का बहाव बहुत तेज होने के कारण ऋषि दुर्वासा के कपड़े नदी में बह गए।
ऋषि दुर्वासा से कुछ दूरी पर द्रौपदी भी नदी में स्नान कर रही थी। ऋषि दुर्वासा की मदद करने के लिए द्रौपदी ने अपनी साड़ी में से एक टुकड़ा फाड़कर ऋषि को दे दिया था। इस बात से ऋषि द्रौपदी पर बहुत प्रसन्न हुए और संकट के समय उसके वस्त्र अन्नत हो जाने और उसकी रक्षा का वरदान दिया था।
◆दूसरा पुण्य : जब श्रीकृष्ण द्वारा सुदर्शन चक्र से शिशुपाल का वध किया गया, उस समय श्रीकृष्ण की अंगुली भी कट गई थी। अंगुली कटने पर श्रीकृष्ण का रक्त बहने लगा। तब द्रौपदी ने अपनी साड़ी फाड़कर श्रीकृष्ण की अंगुली पर बांधी थी।
इस कर्म के बदले श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को आशीर्वाद देकर कहा था कि एक दिन अवश्य तुम्हारी साड़ी की कीमत अदा करुंगा। इन कर्मों की वजह से श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की साड़ी को इस पुण्य के बदले ब्याज सहित इतना बढ़ाकर लौटा दिया और द्रौपदी की लाज बच गई।
यह है श्रीकृष्ण की महिमा।।
क्रमशः
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें